जखोली विकास खंड के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई  घसेरी महिला पर गुलदार ने किया हमला। - Swastik Mail
Breaking News

जखोली विकास खंड के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई  घसेरी महिला पर गुलदार ने किया हमला।

 जखोली विकास खंड के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई  घसेरी महिला पर गुलदार ने किया हमला।
Spread the love

जखोली विकास खंड के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई  घसेरी महिला पर गुलदार ने किया हमला।

 (महिला ने  गुलदार से अपनी व साथ की महिलाओं की जान बचाई)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 09 अगस्त 2024

जखोली विकास खंड के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई एक घसेरी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। जंगल में अन्य महिलाओं के हल्ला मचाने के बाद उनकी जान बचा सकी। बाद में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जखोली लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जखोली विकासखंड के ललूड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय रैजा देवी पत्नी कीर्ति लाल शनिवार सुबह 8 बजे कमलेक तौक के जंगल में घास लेने गई हुई थी। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ व कमर में गंभीर चोटें आई है। रैजा देवी ने बताया कि गुलदार को सामने देखकर अचानक हमले से वह घबरा गई। वह चिल्लाने लगी। तभी साथ में घास लेने गई अन्य महिलाएं शोर करते हुए मौके पर पहुंची। महिलाओं द्वारा शोर मचाने से गुलदार भाग गया। जिससे उनकी जान बच सकी।

वहीं ग्राम प्रधान श्रीमती शीला भंडारी ने वन विभाग से पीड़िता को उचित मुआवजा और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Related post

error: Content is protected !!