जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की। - Swastik Mail
Breaking News

जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।

 जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।
Spread the love

जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।

(शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार , 25 जून 2026

आज जनपद देहरादून के शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा वरिष्ठता के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने, अनुरोध (Request) के आधार पर स्थानांतरण के अवसर पुनः खोले जाने तथा डोईवाला विकासखंड के शिक्षकों के चयन वेतनमान एवं उससे संबंधित लंबित एरियर के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि इन विषयों के लंबित रहने से शिक्षक समुदाय प्रभावित हो रहा है, अतः इनका शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।

बैठक में शिक्षकों की अन्य सेवा संबंधी एवं प्रशासनिक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून के समक्ष शिक्षकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके नियमानुसार परीक्षण एवं यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शिक्षकों का प्रतिनिधित्व एवं मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र रावत द्वारा किया गया। उनके साथ चकराता ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती संगीता चौहान, चकराता ब्लॉक मंत्री श्री हेमंत नंदन भट्ट, डोईवाला ब्लॉक मंत्री श्री सिद्धार्थ शर्मा, श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री सशी कपूर,श्री दीपक सर, सुश्री नेना बडोला एवं श्रीमती मधुबाला सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि भी शिष्टमंडल में उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए शीघ्र आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा तथा शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ बनेगा।

Related post

error: Content is protected !!