महानगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षदों के शिष्ट मंडल ने एसएसपी श्री अजय सिंह जी से मुलाकात की। – Swastik Mail

महानगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षदों के शिष्ट मंडल ने एसएसपी श्री अजय सिंह जी से मुलाकात की।

महानगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षदों के शिष्ट मंडल ने एसएसपी श्री अजय सिंह जी से मुलाकात की।

(पार्षद महिपाल धीमान एवं आलोक कुमार को कुछ असामाजिक तत्व द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 18 दिसंबर 2023

महानगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षदों का एक शिष्ट मंडल देहरादून जिले के एसएसपी श्री अजय सिंह जी से मुलाकात की महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने कहा कि हमारे दो पार्षद महिपाल धीमान एवं आलोक कुमार को कुछ असामाजिक तत्व द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिसकी प्राथमिकता रिपोर्ट पटेल नगर थाने को दी गई थी परंतु उसके बावजूद भी पुलिस द्वारा संतोषजनक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

हमारे पार्षद एवं उनके परिवारजन भू माफिया व बदमाशों से अत्यंत भयभीत है पार्षद महिपाल धीमान के प्लॉट को भू माफियाओं द्वारा कबजा किया जा रहा था। जब उसका विरोध किया तो पार्षद के साथ मारपीट उसका अपहरण करने की भी कोशिश की गई।

महानगर अध्यक्ष ने एसएसपी से शिकायत की और पार्षदों की सुरक्षा हेतु भी संज्ञान लेने का आग्रह किया।एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और अपराधियों को दंड दिया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो संदीप मुखर्जी अजय शर्मा अर्चना बागड़ी विनोद शर्मा संकेत नौटियाल प्रदीप कुमार ममता अग्रवाल देव रानी बबली चौहान संजीव सिंगल अजय सिंगल भूपेन्द्र कठैत सतीश कश्यप राजकुमार कक्कड़ आदि पार्षद गण उपस्थित रहे।