दूल्हे को मंडप में देर से पहुंचना पड़ा महंगा, हाथ से निकली दुल्हन। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

दूल्हे को मंडप में देर से पहुंचना पड़ा महंगा, हाथ से निकली दुल्हन।

 दूल्हे को मंडप में देर से पहुंचना पड़ा महंगा, हाथ से निकली दुल्हन।
Spread the love

दूल्हे को मंडप में देर से पहुंचना पड़ा महंगा, हाथ से निकली दुल्हन।

(दुल्हन ने इंतजार छोड़ किसी ओर से कर ली शादी)

महाराष्ट्र (बुलढाणा) शनिवार, 30 अप्रैल 2022

महाराष्ट्र के बुलढाणा में चार घंटे तक जब दूल्हा मंडप पर नहीं पहुंचा तो दुल्हन ने परिवार वालों की रजामंदी के बाद अपने ही रिश्तेदार से शादी कर ली। जब दूल्हा पहुंचा तो मामला जानकर सिर पकड़ कर बैठ गया। वह दुल्हन पक्ष से झगड़ा करने लगा लेकिन बात नहीं बनी। जब वह कुछ समझ पाता दुल्हन अपने नए दूल्हे के साथ निकल गई।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में हुई। मंडप पर शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और शाम 4 बजे शादी समारोह का शुभ मुहूर्त रखा गया था। दुल्हन और उसका परिवार दूल्हे के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का इंतजार करता रहा लेकिन वह शाम 8 बजे तक मंडप पर नहीं पहुंचा। दूल्हा और उसके दोस्त स्टेज पर नाचते-गाते और शराब पीते रहे।

दुल्हन की मां ने कहा, “दूल्हा और उसके दोस्त नशे में थे और शाम 4 बजे के बजाय रात 8 बजे मंडप में आए और लड़ने लगे क्योंकि हमने अपनी बेटी की शादी अपने एक रिश्तेदार से कर दी थी।” जब दूल्हा मंडप पर पहुंचा तो दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

Related post

error: Content is protected !!