पुलिस ने चकराता में पकड़ा लाखों के नकली नोटों का जखीरा।
The overall crime rate in Saugeen Shores decreased by 2.5 per cent last year compared to the year before, according to Statistics Canada’s latest crime severity index.
पुलिस ने चकराता में पकड़ा लाखों के नकली नोटों का जखीरा।
(एक महिला और पुरुष गिरफ्तार)
उत्तराखंड (देहरादून/चकराता) रविवार, 06 मार्च 2022
पुलिस ने चकराता क्षेत्र में जाली नोट चलाने के लिए कुछ लोग आए है। सूचना मिलने के बाद उन्हे पकड़ने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने कैलानी गेट चकराता पर एक वाहन ब्रेजा कार को रोककर चैक किया तो उस वाहन में एक पुरूष व एक महिला सवार थे। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो के पास से 334 नकली नोट 2000रूपये के कुल 668000रूपये व 148 नोट असली 500रूपये,200रूपये,100रूपये 50रूपये के कुल 80020रूपये बरामद हुये। जिस पर पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं,उनके द्वारा पूर्व में भी कुछ महीने पहले नकली नोटों को दुकानदारों मॉल आदि में चलाया गया है। वे पुनः नकली नोटों को चलाये जाने हेतु चकराता क्षेत्रान्तर्गत आये थे। मुखबिर की सूचना पर वे पकड़े गए। आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट दिल्ली से लाते है। आरोपियों के नाम बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्र-51 वर्ष व प्रेमलता पुत्री स्व0 सूरत सिंह निवासी सिविल लाइन्स, उत्तरी दिल्ली उम्र-42 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है