रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया इस्तीफा।
रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया इस्तीफा।
(धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा)
उत्तराखंड (रुद्रपुर) वीरवार, 27 जनवरी 2022
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों में कई बड़े फेरबदल हो रहे है तो वहीं कई बड़े नेता भी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं ऐसे में रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा कि मुझे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से कोई टिकट ना मिलने से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस बार भाजपा उनकी जगह पर रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मेरे साथ यहां कुछ पार्टी के लोगों ने मिलकर षड्यंत्र रचा है इससे मुझे काफी ठेस पहुंची है। जिस कारण में अपने पद से इस्तीफा दे रहा है हूं।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। पिछले 40 वर्षों से वे कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे लेकिन इससे पहले कांग्रेस को इसकी भनक लगते ही कांग्रेस ने किशोर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।भाजपा उनको टिहरी से टिकट देने भी जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसमें दोनों पार्टी में अपनी सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ।