राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।
( उन्होंने परेड की सलामी ली)
उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 26 जनवरी 2022
उत्तराखंड मेंआज़ 73वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट किया।
औली में बर्फ के बीच जवानों ने गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह से मनाया। जोशीमठ पर्वतारोहण स्कीइंग आईटीबीपी औली के द्वारा 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उपमहानिरीक्षक यशपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली।
प्रदेश सरकार गणतंत्र दिवस पर 175 कैदियों को रिहा कर दिया है। राजभवन की ओर से इसकी अनुमति मिल चुकी है