Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में सरिता आर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में सरिता आर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में सरिता आर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

(हरकसिंह रावत कर सकते हैं कांग्रेस ज्वाइन) 

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 17 जनवरी 2022

आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कांग्रेस पार्टी को बाय -बाय कह दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल की पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सरिता आर्य जी का भाजपा ने परिवार में सम्मिलित होने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा जी व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। आज देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यहाँ बताते चलें कि सरिता आर्या ने नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट को लेकर दावेदारी की थी, जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

वह महिलाओं के कांग्रेस पार्टी में प्रतिनिधित्व एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बेटी हूँ लड़ सकती हूँ के आह्वान को उत्तराखंड की महिलाओं के लिए भी मांग रही थी, लेकिन पार्टी में उनकी मांग मानी नहीं जिससे नैनीताल की पूर्व विधायक रहीं व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या कांग्रेस में संजीव आर्या की वापसी के बाद से ही असहजता अनुभव कर रही थी। कई मंचों पर विरोध करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी उनको मना नहीं पायी जिसके बाद आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हरकसिंह रावत बीती रात कांग्रेस की ओर फरक गये हैं, हरीश रावत की ओर से भी सशर्त हरी झंडी मिल चुकी है। हरक सिंह रावत पौड़ी जनपद की लैंसडाउन विधानसभा सीट से अपनी बहू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने एक परिवार एक टिकट के नियम के आधार पर इस बात के लिए उन्हें मना कर दिया जिसके बाद सूत्र बता रहे है कि उन्होंने फिर से कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है।

कांग्रेस हरक सिंह रावत को डोईवाला से उम्मीदवार बना सकती है और बहू अनुकृति को भी लैंसडाउन से टिकट की भी बात लगभग तय मानी जा रही है। इस कारण उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर बड़ा उलटफेर हो सकता है। राजनीति के धुरंधर कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत एक बार फिर से बीजेपी का साथ छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं बताया जा रहा है कि यदि प्रीतम की चली तो हरकसिंह रावत आज दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। डाॅ हरकसिंह रावत की बार बार दल बदलने से भाजपा असहज थी इसलिए उनकी भाजपा और मंत्रीमंडल से भी विदाई कर दी गई है उन्हें छ साल के लिए भाजपा से हटा दिया।

Related post

error: Content is protected !!