Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

 उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Spread the love

उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

(महिलाओं को 40 फीसदी को टिकट दिया गया) 

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश) वीरवार, 13 जनवरी 2022

उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी आए। सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है. हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।

प्रियंका ने कहा इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं,एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है। पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है।आज यूपी में तानाशाही सरकार है, हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है।

नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हर चुनाव में होता है कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं।कुछ घबरा जाते हैं हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है किसी के जाने से दुख तो होता ही है।

Related post

error: Content is protected !!