घनानंद को विश्वास, भाजपा उन्हें पौड़ी विधानसभा सीट से टिकट देगी।
घनानंद को विश्वास, भाजपा उन्हें पौड़ी विधानसभा सीट से टिकट देगी।
(लंबे समय से भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं)
उत्तराखंड (पौड़ी) सोमवार, 10 जनवरी 2022
घनानंद ने कहा कि 2012 में भी उन्होंने पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उस समय वे कुछ ही मतों से हार गए थे। साल 2017 में उनको नहीं मिल पाया था।
लंबे समय से भाजपा पार्टी की रीति नीति व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कहा कि वे पिछले लंबे समय से पार्टी में लोकसभा के साथ ही पंचायत चुनाव में कई नेताओं के लिए प्रचार भी कर चुके हैं। जहां पर बीजेपी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ जीत मिली है। कहा कि वे पिछले लंबे समय से लोगों की समस्याओं को हल करने का काम कर रहे है।
राज्यमंत्री रहने के दौरान भी उन्होंने कई लोगों की समस्याएं हल करने का काम किया। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी हाईकमान उन पर भरोसा करते हुए उन्हें इस बार पौड़ी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाएगी।