चमोली के पीपलकोटी के पास कार खाई में जा गिरी। - Swastik Mail
Breaking News

चमोली के पीपलकोटी के पास कार खाई में जा गिरी।

 चमोली के पीपलकोटी के पास कार खाई में जा गिरी।
Spread the love

चमोली के पीपलकोटी के पास कार खाई में जा गिरी।

(ग्राम प्रधान सहित दो की मृत्यु दो घायल) 

उत्तराखंड (चमोली) मंगलवार, 28 दिसम्बर 2021

चमोली के पीपलकोटी के पास किरूली गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार खाई में जा गिरी जिसमे दो लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पीपलकोटी के पास किरोली मोटर मार्ग पर एक मारुति कार करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया तब एक की मृत्यु हो चुकी थी जबकि तीन घायल थे। पुलिस तीनों को जिला चिकित्सालय ले गई और भर्ती कराया गया। मौके पर ही दुर्घटना में गोविंद लाल (55) पुत्र चंदूलाल निवासी किरौली की मौत हो चुकी थी

ग्राम प्रधान दिनेश कुमार (43) पुत्र गोविंद लाल ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। वहीं, मुकेश लाल (32) पुत्र दिनेश लाल निवासी गडोरा और संदीप लाल 37 वर्ष पुत्र इंदू लाल निवासी किरूली घायल हो गए थे। उनका उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।

Related post

error: Content is protected !!