Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक से टकराकर पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली। 

 ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक से टकराकर पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली। 
Spread the love

ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक से टकराकर पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली। 

(दो की मौत, दो घायल) 

उत्तराखंड (लक्सर) बुधवार, 15 दिसम्बर 2021

रुड़की रोड पर सोलानी नदी पुल पर लंढौरा कस्बा से ईंटों से भरी ट्रॉली लक्सर की ओर आ रही थी। उसी दौरान एक ट्रक की साइड लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। देखते-देखते ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली पर 4 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की ईटों में दबने के कारण मौत हो गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पंचनामा बाद शवों को मोर्चरी में भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि लक्सर रुड़की सोलानी नदी पुल पर लक्सर से ट्रक जा रहा था। वहीं लंढौरा भट्टे से ईंटों की ट्रॉली आ रही थी। ट्रॉली में 4 लोग सवार थे। ट्रक की साइड लगने से ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में जा गिरी।

इस हादसे में हिमांशु पुत्र धीर सिंह, चंदन पुत्र बाबू निवासी नगला इमरती रुड़की दो लोगों की मृत्यु हो गई। चालक जितेंद्र एक मजदूर रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों का पंचनामा भर मोर्चरी को भिजवा दिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

 

Related post

error: Content is protected !!