Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

विधान सभा परिसर के अंदर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी।

 विधान सभा परिसर के अंदर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी।
Spread the love

विधान सभा परिसर के अंदर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी।

(सतपाल महाराज ने जांच के आदेश दिए) 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 11 दिसम्बर 2021

पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधान सभा परिसर के अंदर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड विधानसभा परिसर के अन्दर बने आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को देखते हुए शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होने प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश देते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा परिसर के अन्दर बने आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाया जाय और किए गए निर्माण कार्यों की जांच कर उत्तरदायित्व निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Related post

error: Content is protected !!