सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सुबेदार क्लर्क प्रकाश भट्ट द्वार का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण किया।  - Swastik Mail
Breaking News

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सुबेदार क्लर्क प्रकाश भट्ट द्वार का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण किया। 

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सुबेदार क्लर्क प्रकाश भट्ट द्वार का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण किया। 
Spread the love

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सुबेदार क्लर्क प्रकाश भट्ट द्वार का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण किया। 

(सुबेदार क्लर्क का पिछले वर्ष कोविड के दौरान छत्तीसगढ़ में मृत्यु हो गयी थी) 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित ग्राम पतियोवाला में इंफेट्री बटालियन के सुबेदार क्लर्क प्रकाश भट्ट के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में निर्मित द्वार का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण किया।

मंत्री ने सुबेदार क्लर्क प्रकाश भट्ट की स्मृति में निर्मित द्वार के लोकार्पण से पूर्व उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धासुमन भेंट किये। उन्होंने उनके परिवार से भेंट की और उन्हें हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया। सुबेदार क्लर्क का पिछले वर्ष कोविड के दौरान छत्तीसगढ़ में मृत्यु हो गयी थी। वह भारतीय सेना के मैक्लाइजड इंफेन्ट्री रेजिमेंट में तैनात थे।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, सुबेदार क्लर्क प्रकाश भट्ट के पिता सेवानिवृत कैप्टन जीत राम भट्ट, पत्नी बीना भट्ट, पुत्र आर्यन, अद्यन, कैलाश भट्ट, सुरेश भट्ट सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!