हिन्दुस्तान जिंक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन के 1000 पैकेट वितरण किये।  - Swastik Mail
Breaking News

हिन्दुस्तान जिंक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन के 1000 पैकेट वितरण किये। 

 हिन्दुस्तान जिंक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन के 1000 पैकेट वितरण किये। 
Spread the love

हिन्दुस्तान जिंक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन के 1000 पैकेट वितरण किये। 

(हिन्दुस्तान जिंक ने कोविड के दौरान जिला प्रशासन को राहत सहायता भी प्रदान की है) 

उत्तराखंड (पंतनगर) वीरवार, 11 नवंबर 2021

हिन्दुस्तान जिंक एक जिम्मेदार संगठन की भूमिका निभाते हुए उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को संकट के समय विभिन्न राहत उपायों के माध्यम से राज्य सरकार और स्थानीय शासी निकायों द्वारा उठाए गए कदमों और प्रयासों के साथ रहा है। लगातार तेज बारिश से, राज्य में आजीविका और यहां तक कि घरों और भोजन के लिए भी परेशानियां उठानी पड़ी है इसलिए कंपनी ने जिला प्रशासन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों को 1000 भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने की पहल की ताकि उन्हें खुद को बनाएं रखने में मदद मिल सके। 

वितरित किए गए प्रत्येक सूखे राशन पैकेट में 5 किलो चावल, 5 किलो गेहंू का आटा, एक किलो नमक और तेल का पैकेट शामिल है। इन्हें पंतनगर मेटल प्लांट इकाई के निदेशक हिमांशु छाबड़ा ने श्रीमती रंजना राजगुरू, जिलाधिकारी रूद्रपुर के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य औद्योगिक विकास निगम उत्तराखंड लिमिटेड, श्री कमल कफाल्तिया को प्रदान किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड के लोगों के लिए राहत प्रयासों की दिशा में हिन्दुस्तान जिंक का यह एक और सराहनीय पहल है। बाढ़ के दौरान इस आपातकालीन उपाय के अलावा, हिन्दुस्तान जिंक ने कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिला प्रशासन को विभन्न कोविड राहत सहायता भी प्रदान की है।

Related post

error: Content is protected !!