विधानसभा चुनाव आने पर प्रत्याशियों की अपनी-अपनी दावेदारी शुरू।  - Swastik Mail
Breaking News

विधानसभा चुनाव आने पर प्रत्याशियों की अपनी-अपनी दावेदारी शुरू। 

 विधानसभा चुनाव आने पर प्रत्याशियों की अपनी-अपनी दावेदारी शुरू। 
Spread the love

विधानसभा चुनाव आने पर प्रत्याशियों की अपनी-अपनी दावेदारी शुरू। 

(होर्डिंग, पोस्टर के जरिये अपनी दावेदारी सामने ला रहे हैं) 

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 28 अक्टूबर 2021

विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही देहरादून शहर की सीटों में भाजपा से दावेदार सामने आने लगे हैं। होर्डिंग, पोस्टर के जरिये वे अपनी दावेदारी सामने ला रहे हैं। उन्होंने दीवाली पर्व को लेकर बधाई के होर्डिंग, बेनर अपने अपने क्षेत्रों में लगा दिए हैं।

राजपुर रोड सीट से सिटिंग विधायक खजांदास है। इस सीट से मुख्य तौर पर भाजपा नेता रविंदर कटारिया, भगवत प्रसाद मकवाना, जयपाल वाल्मीकि, बबीता सहोत्रा टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे हैं।

कैंट विधानसभा से सिटिंग विधायक हरबंस कपूर हैं। इस सीट से पहले ही मेयर सुनील उनियाल गामा अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। वहीं जोगेंद्र सिंह पुंडीर, आदित्य चौहान, दिनेश रावत आदि भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

रायपुर विधानसभा में सिटिंग विधायक उमेश शर्मा काऊ के सामने कई दावेदार खुलकर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। जिसमें पूर्व दायित्वधारी राजकुमार पुरोहित के अलावा भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष रंजीत भंडारी खुलकर दावेदारी कर चुके हैं। वही पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

धर्मपुर विधानसभा सीट में सिटिंग विधायक विनोद चमोली है। इस सीट में भाजपा नेता वीर सिंह पवार टिकट के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं। तो वही क्लेमेंनटाउन कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

Related post

error: Content is protected !!