दुकानदार को बीड़ी न देना पड़ा भारी।  - Swastik Mail
Breaking News

दुकानदार को बीड़ी न देना पड़ा भारी। 

 दुकानदार को बीड़ी न देना पड़ा भारी। 
Spread the love

दुकानदार को बीड़ी न देना पड़ा भारी। 

(युवक ने उस्तरे से दुकानदार का गला रेता) 

नई दिल्ली (शाहदरा) वीरवार, 28 अक्टूबर 2021

नई दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार में दुकानदार ने बीड़ी देने से मना किया तो युवक ने विवाद के बाद उस्तरे से उसका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़ित दीपक परिवार के साथ फर्श बाजार की एनएसए कॉलॉनी में रहते हैं। वह मोबाइल चार्जर की दुकान चलाते हैं। इलाके में ही रहने वाले मोहित ने उनसे बीड़ी मांगी तो दीपक ने देने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दीपक ने मोहित को तीन-चार थप्पड़ मार दिए। मोहित उस समय अपने घर चला गया। शाम को दीपक मंडी गए हुए थे। वहां से लौटकर दुकान पर पहुंचे तभी मोहित ने पीछे से हमला कर दिया। मोहित ने उस्तरा से दीपक का गला रेत दिया। उसने चेहरे पर भी उस्तरे से वार किया और फरार हो गया। दीपक को गंभीर हालत में डॉ. हेडगवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related post

error: Content is protected !!