Breaking News
राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित के दृष्टिगत डीएम ने अपनी कोर टीम संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि।नैनीताल के सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरुकता अभियान की शुरुआत की।महालेखाकार उत्तराखंड ने जीपीएफ अदालत का किया आयोजन।उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के मा. अध्यक्ष डॉ. पं. राजेन्द्र अणथ्वाल की अध्यक्षता में गौ सेवा आयोग की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

उत्तराखंड मे टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी। 

 उत्तराखंड मे टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी। 
Spread the love

उत्तराखंड मे टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी। 

(पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया) 

उत्तराखण्ड (टनकपुर-बागेश्वर) मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया।

रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है।

Related post

error: Content is protected !!