वरूण व मेनका गांधी, विनय कटियार राष्टीय कार्यकारिणी से बाहर।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

वरूण व मेनका गांधी, विनय कटियार राष्टीय कार्यकारिणी से बाहर। 

 वरूण व मेनका गांधी, विनय कटियार राष्टीय कार्यकारिणी से बाहर। 
Spread the love

वरूण व मेनका गांधी, विनय कटियार राष्टीय कार्यकारिणी से बाहर। 

(किसानों का समर्थन महंगा पड़ा) 

वीरवार, 07 अक्टूबर 2021

किसानों के पक्ष में सरकार का विरोध करना वरूण गांधी को महंगा पड़ गया हैं। वरूण गांधी को जेपी नड्डा की टीम यानी कि राष्टीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। उनके साथ उनकी मां एवं पूर्व केन्द्रिय मंत्राी मेनका गांधी सहित विनय कटियार व चौधरी वीरेंद्र सिंह को भी कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

पिछले कुछ समय से वरूण गांधी के स्वर अपनी ही सरकार के विरोध में जा रहे थे। आज सुबह उन्हांने ट्वीट कर किसानो पर हुए हमले के आरोपियों को दंड देने का समर्थन किया था। उनके इस ट्वीट के आने के तत्काल बाद उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा गया है।

बीजेपी ने 80 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती को भी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी जगह मिली है।

Related post

error: Content is protected !!