मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर बुलेट बाइक सीज व दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर बुलेट बाइक सीज व दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई। 

 मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर बुलेट बाइक सीज व दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई। 
Spread the love

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर बुलेट बाइक सीज व दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई। 

(हाईकोर्ट के आदेश जारी होने पर परिवहन विभाग ने की सख्ती) 

उत्तर प्रदेश (गाज़ियाबाद) सोमवार, 27 सितंबर, 2021

जिले में बुलेट बाइक पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी होने पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। पिछले तीन दिन में सवा सौ से ज्यादा बाइक का चालान किया और 25 बुलेट सीज कर दी गई हैं। एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया हाइकोर्ट के आदेश के बाद शासन की ओर से इस पर अमल लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर 24 से 27 सितंबर तक बुलेट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया । इसमें परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसमें बुलेट पर चालान के अलावा मोडिफाइड साइलसेंर लगाने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोमवार को विशेष अभियान चलेगा। इसमें विभिन्न स्थानों पर चल रही दुकानों पर छापेमारी की जाएगी। जिन बुलेट चालकों पर कार्रवाई हुई है, उन्हीं से दुकानों के पते लिए गए हैं।

Related post

error: Content is protected !!