देहरादून के डोईवाला, लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में लीसा फैक्ट्री में  लगी आग।  - Swastik Mail
Breaking News

देहरादून के डोईवाला, लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में लीसा फैक्ट्री में  लगी आग। 

Spread the love

देहरादून के डोईवाला, लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में लीसा फैक्ट्री में  लगी आग। 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 4 सितंबर 2021

देहरादून के डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर को एक लिसा फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर है। फैक्ट्री के अंदर कई लोग काम कर रहे हैं।

आग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री से धुआं व आग की लंबी लपटें उठ रही हैं। फायर ब्रिगेड भी मौके पर है। फैक्ट्री कर्मी अपने स्तर से आग बुझाने में लगे हैं , लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं है। आग लगते समय कई मजदूर अंदर काम कर रहे हैं। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है।

फैक्ट्री के आस पास आबादी एरिया भी है। आग अभी आसपास क्षेत्रों में नहीं फैली है। पुलिस ने बताया कि लिसा फैक्ट्री के पीछे आग लगी है, जिसमें तारपीन का तेल बनता है।अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Related post

error: Content is protected !!