तेज रफ्तार बस की टक्कर से संविदा कर्मचारी की मौत।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

तेज रफ्तार बस की टक्कर से संविदा कर्मचारी की मौत। 

 तेज रफ्तार बस की टक्कर से संविदा कर्मचारी की मौत। 
Spread the love

तेज रफ्तार बस की टक्कर से संविदा कर्मचारी की मौत। 

(लोगों ने सड़क पर लगाया जाम) 

उत्तर प्रदेश (मोहम्मदाबाद) शुक्रवार 27 अगस्त 2021

तेज रफ़्तार बस की टक्कर से विधुत विभाग के संविदा कर्मचारी की मौत हो गई जानकारी मिलने पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुँची और आक्रोश जाहिर करते हुए जाम लगा दिया।पहुँची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत करते हुए जाम को खुलवाया।

कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा नगर रोहिला निवासी रोहित कुमार २९ वर्ष पुत्र जयवीर सिंह विधुत विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था रोज की तरह बीती सायं लगभग ८ बजे वह ड्यूटी करके अपने बाईक से घर वापस लौट रहा था जैसे ही वह कस्बा स्थित स्टेट बैंक के सामने पहुंचा वैसे ही उसी समय सामने से आ रही बस संख्या आरजे ०९ पीए ५४६३ के चालक ने टक्कर मार दी जिससे रोहित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जानकारी मिलने पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और रोहित के शव को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची वहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रोहित की पत्नी प्रिया और माँ निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है रोहित के तीन वर्षीय पुत्र यश को नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है वह मासूम दुनियादारी से अनजान है वह सभी की और टकटकी लगाकर निहार रहा है।

Related post

error: Content is protected !!