महिला का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला।  - Swastik Mail
Breaking News

महिला का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला। 

 महिला का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला। 
Spread the love

महिला का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला। 

(मृतक महिला के सिर में गोली लगी हुई थी) 

उत्तर प्रदेश (मेरठ) वीरवार 26 अगस्त 2021

जानी थाना क्षेत्र में नंगला जमालपुर गांव में एक महिला का गोली लगा शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना जानी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना जानी पुलिस को सूचना मिली थी कि नंगला जमालपुर गांव में अंजू का खून से लथपथ शव घर के भीतर पड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा मय फोर्स गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक महिला अंजू के सिर में गोली लगी हुई थी।

पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की लेकिन वे कुछ भी जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के पति विकास को हिरासत में ले लिया है। मृतका की शादी करीब 12 साल पहले विकास के साथ हुई थी। अंजू मूल रूप से गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की रहने वाली है और उसके दो बच्चे भी हैं।

अंजू का पति विकास शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। अंजू की मौत कैसे हुई है इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ये पता लगा रही है कि अंजू ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शाम तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंजू के पति विकास से पूछताछ चल रही है।

Related post

error: Content is protected !!