सेलाकुई पुलिस ने दो नशा तस्कर पकड़े।  – Swastik Mail

सेलाकुई पुलिस ने दो नशा तस्कर पकड़े। 

सेलाकुई पुलिस ने दो नशा तस्कर पकड़े। 

(सेलाकुई में कई फैक्ट्री वर्करों को करते थे स्मैक की सप्लाई) 

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार 1 अगस्त 2021

नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान में सेलाकुई पुलिस को बीती शाम एक बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोका तो उसका मालिक और ड्राइवर दोनों सगे भाई निकले, जिनके पास से लगभग 30 लाख रुपए कीमत की स्मैक पुलिस को बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक एलपी ट्रक नंबर HRQ-3495 को जब चेक किया गया तो दोनों आरोपियों के पास से स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए दोनों आरोपी अमीर और गुलशेर सगे भाई हैं।

पुलिस के अनुसार उन से बरामद नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपए है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा देहरादून पुलिस बीती जनवरी माह से अब तक 6 करोड रुपए से अधिक की ड्रग्स बरामद कर चुकी है, जिसमें 319 मुकदमे दर्ज हुए हैं और 343 अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं।