Breaking News

पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा शहर का जायजा लेने निकले सिविल ड्रेस में। 

 पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा शहर का जायजा लेने निकले सिविल ड्रेस में। 
Spread the love

पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा शहर का जायजा लेने निकले सिविल ड्रेस में। 

(पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी वाहनों से कर रही थी अवेध वसूली)

 उत्तर प्रदेश (शेखपुरा) शुक्रवार 23 जुलाई 2021 

शेखपुरा में रात्रिकालीन गश्‍ती पर निकले पुलिसवाले वाहनों से वसूली कर रहे थे। सुरक्षा व्‍यवस्‍था चुस्‍त-दुरुस्‍त करने की जगह वे अपनी जेब गर्म कर रहे थे। लेकिन ऐन वक्‍त पर जिले के पुलिस कप्‍तान वहां पहुंच गए। अपनी आंखों से सबकुछ देखा। इसके बाद तो पुलिस वालों की शामत आ गई। एसपी ने पूरी पेट्रोलिंग पार्टी को सस्‍पेंड कर दिया। एएसआइ उपेंद्र कुमार सिंह और तीन जवानों को निलंबित किया गया है। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने यह जानकारी दी है।

गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे शेखपुरा के कालेज मोड़ पर हुआ। शेखपुरा थाने की पेट्रोलिंग टीम रात में गश्‍ती पर निकली थी। कालेज मोड़ नाके के पास पुलिस की गाड़ी लगाकर उधर से गुजरने वाले ट्रकों से वसूली की जाने लगी। इधर देर रात एसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस को मिली नई गाड़ी में सिविल ड्रेस में बैठकर शहर का जायजा लेने निकल गए। शेखपुरा कालेज मोड़ के पास वाहनों की कतार देख उनका माथा ठनका। वे जब पास पहुंचे तो पता चला कि यहां तो जेब गर्म की जा रही है।

सादे लिबास में एसपी को तत्‍काल तो सिपाही पहचान नहीं सके। लेकिन जैसे ही उन्‍हें पता चला कि ये जिले के पुलिस कप्‍तान हैं, उनके होश उड़ गए। एसपी ने तत्‍काल है समूची पेट्रोलिंग टीम को सस्‍पेंड कर दिया। इस मामले में पुकिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।एसपी शर्मा ने इससे पहले भी जिला में इस तरह की कार्रवाई की थी। तब रात में टाटी पुल पर वाहनों से वसूली करते पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को एसपी ने खुद पकड़ा था।

Related post

error: Content is protected !!