उत्तराखंड से राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग। - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखंड से राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग।

 उत्तराखंड से राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग।
Spread the love

उत्तराखंड से राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग।

(उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने दिया समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का मंत्र)

उत्तराखंड (नई दिल्ली/देहरादून) वीरवार , 03 सितंबर 2026

शिवसेना उत्तराखंड के राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने आज नई दिल्ली में आयोजित राज्य प्रमुखों की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।

बैठक की अध्यक्षता शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री एकनाथ शिंदे साहेब ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड के राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी सहित देश के 20 राज्यों के राज्य प्रमुखों ने भाग लिया। हम सभी को राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल साहेब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने बताया कि* बैठक में पंत प्रमुख शिंदे साहेब ने सभी राज्य प्रमुखों को निर्देश दिए कि शिवसेना को अपने जन कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

बैठक के प्रमुख निर्णय:

1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में शिवसेना द्वारा देश के 25 राज्यों में एम्बुलेंस सेवा प्रदान की जाएगी।

2. सभी राज्य प्रमुख अगले दो महीने में अपने राज्य का संगठनात्मक एक्शन प्लान (कृति आराखड़ा) प्रस्तुत करेंगे।

3. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर, आरोग्य शिविर और रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

4. शिक्षा, रोजगार, महिला, स्वास्थ्य और किसान जैसे मुद्दों पर जरूरत पड़ने पर शिवसेना स्टाइल में आंदोलन किया जाएगा।

*राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने कहा* कि “पंत प्रमुख शिंदे साहेब के निर्देशों का पालन करते हुए उत्तराखंड में हम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और जल्द ही सदस्यता अभियान को अंतिम गांव तक ले जाएंगे।

Related post

error: Content is protected !!