Breaking News

 हरिद्वार में पति पत्नी का विवाद बना मौत का कारण। 

  हरिद्वार में पति पत्नी का विवाद बना मौत का कारण। 
Spread the love

हरिद्वार में पति पत्नी का विवाद बना मौत का कारण। 

उत्तराखंड (हरिद्वार)    20.6.2021 

हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र, महाराजपुर कलां गाँव से आ रही है, यहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह से पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गोलीमार कर हत्या कर दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर कलां गांव में आरोपी पति अर्जुन का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी पर गोली चला दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।सीओ विवेक कुमार ने बताया कि हत्यारोपी अर्जुन के पास से हत्या में प्रयुक्त देशी तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर अकसर शक करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मृतका पत्नी का नाम नीतू बताया गया।

Related post

error: Content is protected !!