उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की।  - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। 

 उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। 
Spread the love

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। 

(राज्य के शहीद स्मारक व धरोहर के रखरखाव व सौंदर्यीकरण कों को लेकर)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 21 जुलाई 2026

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा सचिवालय परिसर में सचिव संस्कृति से युगल किशोर पन्त के साथ राज्य के शहीद स्मारक व धरोहर के रखरखाव व सौंदर्यीकरण कों लेकर वार्ता की।

बैठक में उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने सचिव से माननीय मुख्यमन्त्री की घोषणा के अनुसारराज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुसार देहरादून के शहीद स्मारक कों मिनी राजघाट की तर्ज पर एवं अन्य जिलों में शहीद स्मारकों का निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जाय। आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि वर्तमान में शहीद स्मारक में अतिक्रमण हटाने व आंगन का सौंदर्यीकरण और बरसात के जल निकासी के साथ भवन के उपर एक तीन शेड निर्माण किया जाय जिससे भवन में भारी बारिश व सीलन से बचाया जा सकें।

सचिव संस्कृति ने कहा कि जेसे ही नये न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ताओं के चेम्बर निर्माण कार्य में गति आयेंगी तों तत्काल शहीद स्मारक कों आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप ही विस्तार कर सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द माननीय मुख्यमन्त्री की अनुमति लेकर स्मारक में रखरखाव हेतु स्थाई कर्मचारी नियुक्त किये जाएंगे।

मंच ने पुनः संस्कृति सचिव से मांग की कि मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा स्तिथ शहीद स्मारक पर परिवहन विभाग का स्टॉपेज बनाया जाय जिससे जनमानस कों शहीद स्मारक से राज्य आन्दोलन का इतिहास पता चल सकें।

बैठक में सचिव सांस्कृति युगल किशोर पन्त एवं सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल , केशव उनियाल , राजीव तलवार , प्रदीप कुकरेती , संतन सिंह रावत , मोहन सिंह रावत , मोहन सिंह खत्री एवं उपाध्यक्ष सुरेश नेगी मौजूद रहें।

Related post

error: Content is protected !!