देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। - Swastik Mail
Breaking News

देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

 देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
Spread the love

देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

(सी.एस.सी सेन्टरो एवं विभिन्न विभागों के 20 ऑपरेटरों ने लिया प्रशिक्षण)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार,  11 जून 2026

ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा ने अवगत कराया है कि आधार नामांकन एवं संबंधित प्रक्रियाओं के सुदृढ़ संचालन हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 20 ऑपरेटरों ने प्रतिभाग किया, जिनमें CSC, DOIT, स्कूल शिक्षा विभाग, WECD तथा इंडिया पोस्ट के ऑपरेटर शामिल रहे।

प्रशिक्षण UIDAI क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आधार सॉफ्टवेयर, आधार नामांकन की प्रक्रिया, आवश्यक एवं स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची, यूनिवर्सल क्लाइंट (UC) तथा आधार केंद्र प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान सहायक प्रबंधक नितीश सैनी, परियोजना प्रबंधक मनु त्रिपाठी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आधार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना एवं संबंधित ऑपरेटरों की कार्यकुशलता को बढ़ाना रहा, जिससे आम जनमानस को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related post

error: Content is protected !!