Breaking News

चारधाम यात्रा के चलते वा गर्मी के बढ़ने के स्वरूप विद्युत और पेयजल की माँग बढ़ी।

 चारधाम यात्रा के चलते वा गर्मी के बढ़ने के स्वरूप विद्युत और पेयजल की माँग बढ़ी।
Spread the love

चारधाम यात्रा के चलते वा गर्मी के बढ़ने के स्वरूप विद्युत और पेयजल की माँग बढ़ी।

(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव ऊर्जा और सचिव पेयजल को निर्देश दिए)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 19 मई 2024

प्रदेश में बढ़ी हुई गर्मी के दृष्टिगत विद्युत और आपूर्तिक को सुचारू बनाये रखने हेतु सचिव ऊर्जा और प्रबंध निदेशक-यूपीसीएल को निर्देशित किया है कि वर्तमान में गर्मी बढ़ जाने की वजह से विद्युत माँग की आपूर्ति बढ़ना स्वाभाविक है।अतः विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लगातार बनाए रखने हेतु आवश्यक उपाय तत्काल किए जाएँ।विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से पेयजल आपूर्ति भी बाधित होती है और अनजान को भी परेशानी होती है,इसलिए विद्युत की अबाध आपूर्ति बनाये रखा जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को भी सभी आवश्यक उपायों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु निर्देश दिये।जहां भी पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या आ रही है वहाँ पर यथा आवश्यकता सभी प्रकार के विकल्पों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

चारधाम की यात्रा भी चल रही है और गर्मी के बढ़ने के स्वरूप विद्युत और पेयजल की माँग बढ़ गई है।व्यवस्थाओं को ठीक बनाए रखने के उद्देश्य मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा सहित सभी व्यवस्थाओं को ठीक रखने के उद्देश्य से सतत निगरानी बनाई हुई है।विगत दिवस में लगातार समीक्षा बैठकों के साथ यमुनोत्री यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को स्थलीय निरीक्षण भी किया था।

Related post

error: Content is protected !!