Breaking News

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।
Spread the love

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

(बहदराबाद पुलिस चौकी इंचार्ज विजिलेंस टीम को देखकर फरार)

उत्तराखंड (हरिद्वार) वीरवार, 11 जनवरी 2024

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है। हरिद्वार के बहदराबाद स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज को विजिलेंस ने रिश्वतखोर में पकड़ना चाहा, लेकिन दरोगा ने विजिलेंस को आते देख रिश्वत की रकम पीआरडी जवान को सौंप कर फरार हो गया। विजिलेंस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य अभियुक्त बनाते हुए दरोगा की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। इधर, दरोगा के खिलाफ विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। विजिलेंस ने हरिद्वार स्थिति बहादराबाद पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ लड़ाई झगड़े में हल्की कार्रवाई के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

Related post

error: Content is protected !!