मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
(सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी,2024 को होना था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया)
उत्तर प्रदेश (लखनऊ) बुधवार, 27 दिसम्बर, 2023
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित तिथियां निर्धारित की है। जिसके अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण अब 12 जनवरी 2024 तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची में पहले दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर,2023 थी और सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी,2024 निर्धारित थी, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।