कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ ने किया युवक पर हमला। – Swastik Mail

कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ ने किया युवक पर हमला।

कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ ने किया युवक पर हमला।

(उपचार के लिए अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया)

उत्तराखंड (रामनगर) सोमवार, 13 नवम्बर 2023

15 नवंबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोला जा रहा है। जिसको लेकर पार्क प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। नेपाल के रहने वाले 22 वर्षीय शिवा नाम का युवक अपने परिजनों के साथ ही 10 सदस्यों के साथ विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ढिकाला क्षेत्र के मचान संख्या एक में झाड़ी कटान कार्य कर रहा था।

अचानक बाघ ने शिवा पर हमला बोल दिया,शिवा की चीख पुकार सुनकर साथ में मौजूद परिजन व विभागीय कर्मचारी उसे बचाने के लिए मौके पर दौड़े लेकिन बाघ की दहाड़ सुनकर यह लोग भी पीछे हट गए और शोर मचाया लेकिन बाघ ने शिवा को अपने जबड़े में ही दवाए रखा इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा बाघ को भगाने के लिए दो से तीन राउंड हवाई फायर किए गए,इसके बाद बाघ शिवा को लहू लुहान हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

उसके बाद लहू लूहान हालत में शिवा के परिजन व विभागीय कर्मचारी उसे उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।