Breaking News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Spread the love

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

(उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ::::: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 16 अगस्त 2023

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल जी की रही थी। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज वन रैंक वन पेंशन भी अटल जी के देन है,भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है।अटल जी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सुरेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल,वरिष्ठ भाजपा नेता आर.परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

Related post

error: Content is protected !!