बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे नैनीताल में फ्रॉग पॉइंट के पास खाई में गिरे दो युवक। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे नैनीताल में फ्रॉग पॉइंट के पास खाई में गिरे दो युवक।

 बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे नैनीताल में फ्रॉग पॉइंट के पास खाई में गिरे दो युवक।
Spread the love

बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे नैनीताल में फ्रॉग पॉइंट के पास खाई में गिरे दो युवक।

(नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम ने बचाई जान)

उत्तराखंड (नैनीताल) वीरवार, 10 अगस्त 2023

उत्तराखण्ड के नैनीताल में फ्रॉग पॉइंट के पास खाई में गिरे दो लोगों को नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम ने सकुशल रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। दोनों लोग इस मार्ग से बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

नैनीताल में खैरना चौकी को आज दोपहर में सूचना मिली की दो लोग गरमपानी फ्रॉग पॉइंट के पास बाइक समेत नदी की तरफ गिर गए हैं। बाइक तो रास्ते में अटक गई लेकिन दोनों युवक गहरी खाई में नदी की तरफ जा गिरे। खैरना पुलिस की टीम रैस्क्यू में उपयोग होने वाले उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और रैस्क्यू शुरू किया।

इस बीच एस.डी.आर.एफ.की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग एक बजे दो युवक सहारनपुर से बद्रीनाथ को जाते समय अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BD 9173 के साथ फ्रॉग पॉइंट पर शिप्रा नदी की खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर तत्काल खैरना चौकी पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम मौक़े पर पहुंची और घायलों को रैस्क्यू कर निकाल गया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शाहजहांपुर निवासी बाइक चालक 28 वर्षीय बृजभान यादव और 26 वर्षीय अनुज यादव को गरम पानी अस्पताल लाया गया। दोनों को हायर सेंटर भेजकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!