गायत्री स्टील्स फैक्ट्री में धमाका होने से 15 मजदूर जख्मी घायल। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

गायत्री स्टील्स फैक्ट्री में धमाका होने से 15 मजदूर जख्मी घायल।

 गायत्री स्टील्स फैक्ट्री में धमाका होने से 15 मजदूर जख्मी घायल।
Spread the love

गायत्री स्टील्स फैक्ट्री में धमाका होने से 15 मजदूर जख्मी घायल।

(फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की)

उत्तराखंड (रुड़की) वीरवार, 21 सितंबर 2023

नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 मजदूर गंभीर घायल रूप से झुलस गए। मजदूरों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है।

देर रात करीब 12.30 बजे फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।

फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने फैक्ट्री में धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस को मुजफ्फरनगर से सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Related post

error: Content is protected !!