108 ऐंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। – Swastik Mail

108 ऐंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

108 ऐंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

(चालक समेत पांच लोग घायल)

उत्तराखंड (पिथौरागढ) शनिवार, 01 जून 2024

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बड़ा हादसा टल गया। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में मरीज को लेकर जा रही 108 आपातकालीन सेवा के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे ऐंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

भटकुड़ा से ऐंबुलेंस मरीज को लेकर मुनस्यारी की तरफ आ रही थी। बताया जा रहा है कि मदकोट भगुना के पास एंबुलेंस ब्रेक फेल हो गए।

इसका पता लगते ही चालक ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और एंबुलेंस को पहाड़ी की तरफ सुरक्षित जगह पर मोड़ दिया और गाड़ी सड़क में पलट गई। इस घटना में एंबुलेंस चालक समेत पांच लोग सवार थे। सभी को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।