बागेश्वर जिले में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

बागेश्वर जिले में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।

 बागेश्वर जिले में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।
Spread the love

बागेश्वर जिले में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।

(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है)

उत्तराखंड (बागेश्वर) वीरवार, 22 जून 2023

बागेश्वर जिले में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो गाड़ी लगभग 500 मीटर गहरी में जा गिरी जिसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बागेश्वर जिले के शामा से पूजा पाठ के लिए होकरा जा रही एक बुलेरो गाड़ी संख्या यूके 02 टीए 0845 सुबह 8 बजे के लगभग ग्राम होकरा के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार 10 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

मृतकों में किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा कपकोट बागेश्वर, धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह उम्र 69 वर्ष निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर, कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी शामा कपकोट बागेश्वर, निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी शामा कपकोट बागेश्वर, उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी शामा कपकोट बागेश्वर, शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी शामा कपकोट बागेश्वर, महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार कपकोट,सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष शामा बागेश्वर, खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष भनार बागेश्वर व दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष भनार बागेश्वर शामिल हैं। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की भी मौत हुई है। जिसमें कुंदन सिंह, उनके पुत्र उमेश सिंह और बहू निशा देवी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Related post

error: Content is protected !!