देहरादून में निजी स्कूलों के खिलाफ युवा शिव सेना ने मनमानी फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी। - Swastik Mail
Breaking News

देहरादून में निजी स्कूलों के खिलाफ युवा शिव सेना ने मनमानी फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।

 देहरादून में निजी स्कूलों के खिलाफ युवा शिव सेना ने मनमानी फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
Spread the love

देहरादून में निजी स्कूलों के खिलाफ युवा शिव सेना ने मनमानी फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।

(संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 06 मार्च 2026

जनपद देहरादून में निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि, हर वर्ष री-एडमिशन शुल्क की वसूली, महंगी ड्रेस और किताबों की जबरन बिक्री के खिलाफ युवा सेना ने मोर्चा खोल दिया है।

संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इन सभी मुद्दों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी चेतावनी नोटिस जारी कर सुधार करने के लिए कहा गया है।

निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ युवा सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा कि राज्य में “शिक्षा माफिया” सक्रिय है और फीस, ड्रेस व किताबों के नाम पर अभिभावकों से खुली लूट की जा रही है। उन्होंने सरकार से सख्त कानून लागू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

इसी क्रम में देहरादून में यह पूरा कार्यक्रम सुमित चौधरी (महानगर उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें युवा सेना ने जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा। साथ ही विभिन्न निजी विद्यालयों—जैसे Ann Mary School, Asian School, Mount Fort School आदि—को भी ज्ञापन देकर मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन में मनमानी फीस वृद्धि, हर वर्ष री-एडमिशन शुल्क की वसूली, तथा महंगी ड्रेस और किताबों की जबरन बिक्री जैसे मुद्दों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

सुमित चौधरी ने कहा कि निजी विद्यालयों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है और अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।

वहीं महानगर महासचिव शिव कुमार ने भी स्कूलों पर ड्रेस और किताबों में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अभिभावकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्कूलों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

युवा सेना ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो देहरादून में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विशाल पाल, शुभम पाल, रोहित राजपूत, नवलेश शाह, दीपक वर्मा, शिवम गुप्ता, अरविंदआर्यन, विजय, अजय, विवेक, युगम, बॉबी, रोहित, आयुष, अनिकेत, गोलू, दीपक, मनीष, सत्यम, शिवा कुमार उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!