नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित एक होटल में युवक ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की।  - Swastik Mail
Breaking News

नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित एक होटल में युवक ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की। 

 नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित एक होटल में युवक ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की। 
Spread the love

नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित एक होटल में युवक ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की। 

(पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला) 

नई दिल्ली (सरिता विहार) वीरवार, 28 अक्टूबर 2021

नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ पहुंचे युवक ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीष के तौर पर हुई है। हालांकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में घरेलू परेशानी वजह के रूप में सामने आई है।

मनीष परिवार के साथ संगम विहार में रहता था। इलाके की ही युवती से वह प्रेम करता था। पुलिस के अनुसार, दोनों मंगलवार रात को सरिता विहार स्थित एक होटल में गए थे। वहां दोनों भोजन के बाद सो गए। रात एक बजे युवती की नींद खुली तो उसने मनीष को पंखे से लटकते हुए पाया। युवती ने तत्काल मनीष के परिजनों को घटना की जानकारी दी। होटल पहुंचे परिजनों ने मनीष को फंदे से उतारा और उसे होली फैमिली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना मिली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनीष फरीदाबाद स्थित किसी कंपनी में काम करता था। अभी तक घरेलू परेशानी आत्महत्या की वजह के तौर पर सामने आ रही है। हालांकि, सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Related post

error: Content is protected !!