Breaking News

नोएडा में उपचार के दौरान महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत। 

 नोएडा में उपचार के दौरान महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत। 
Spread the love

नोएडा में उपचार के दौरान महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत। 

(पति ने मारी थी गोली) 

उत्तराखंड (नोएडा) शनिवार 14 अगस्त 2021

नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित चैड़ा गांव में रहने वाली एक महिला की उसके पति द्वारा गोली मारने के मामले में उपचार के दौरान महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मूलरूप से बिहार के सिवान स्थित गांव समाना विगरा निवासी उपेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरिता और बेटे के साथ किराए के मकान में सेक्टर-22 के चैड़ा गांव में रहते हैं। उपेंद्र का मंगलवार रात को किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

उपेंद्र ने तमंचे से सरिता के सिर में गोली मार दी थी। सरिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। गोली उनके सिर में फंसी थी। गुरुवार शाम को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने चरित्र पर शक होने के चलते महिला को गोली मारी थी।

Related post

error: Content is protected !!