ननकाणा साहिब के शहीदों की स्मृति में “विज़डम वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया।
ननकाणा साहिब के शहीदों की स्मृति में “विज़डम वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया।
(कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों, अभिभावकों एवं संगतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया)
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 22 फ़रवरी 2026
आज श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकेडमी (यूनिट ऑफ़ अकाल पुरख की फौज) द्वारा ननकाणा साहिब के शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित एक विशेष “विज़डम वर्कशॉप” का आयोजन श्री गुरु हरकिशन साहिब एकेडमी, रेसकोर्स, देहरादून में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों, अभिभावकों एवं संगतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समागम का शुभारंभ ननकाणा साहिब के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्रों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सुक्रत ट्रस्ट, लुधियाना से पधारे मुख्य वक्ता सरदार उरविंदर सिंह जी एवं सरदार इंदरपाल सिंह जी ने गुरु परंपरा के उच्च आदर्शों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अनुशासन, समर्पण एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से विद्यार्थी अपने जीवन में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य वक्ताओं ने “Academic Excellence” को गुरु इतिहास के प्रेरणादायक प्रसंगों से जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं चरित्र निर्माण की सशक्त प्रक्रिया है।
कार्यक्रम में वर्तमान ए.आई. (AI) के युग में इंटरनेट के सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग, निरंतर अध्ययन एवं आत्म-विकास ही भविष्य की सफलता की कुंजी है।
कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन तथा गुरु साहिबानों के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वे समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।
समापन अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह जी ने सभी संगतों एवं बाहर से पधारे मुख्य वक्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एकेडमी द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे प्रेरणादायक समागम एवं विद्यालयी अवकाश के दौरान विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विद्यार्थियों को गुरु इतिहास एवं आधुनिक युग के संदर्भों के साथ जीवन मूल्यों की शिक्षा प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर गुरदीप सिंह sahota अध्यक्ष उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमिटी गुरमत प्रचार सभा से सरदार जसपाल सिंह, तरविंदर सिंह, शरणजीत सिंह हरप्रीत सिंह एवं संगतें उपस्थित रहीं।