वार्ड 17 चक्कुवाला में पोस्ट ऑफिस कालोनी की दीवार लगातार हो रही हैं धाराशाही। - Swastik Mail
Breaking News

वार्ड 17 चक्कुवाला में पोस्ट ऑफिस कालोनी की दीवार लगातार हो रही हैं धाराशाही।

 वार्ड 17 चक्कुवाला में पोस्ट ऑफिस कालोनी की दीवार लगातार हो रही हैं धाराशाही।
Spread the love

वार्ड 17 चक्कुवाला में पोस्ट ऑफिस कालोनी की दीवार लगातार हो रही हैं धाराशाही।

(विभाग  की अनदेखी जारी, वही इसी धांग में बहता पानी का रिसाव बना जानलेवा)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 05 फरवरी 2026

देहरादून स्मार्ट सिटी के बीचों बीच स्थित चकूवाला वार्ड १७ में पी एन टी कालोनी की दीवार जो कि पूर्व पार्षद रही दीपा शाह के घर से गुरुद्वारा को जोड़ती हैं अपनी दुर्दशा पर आशु बहा रही हैं, कभी भी कोई बड़ी घटना या दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है एक तरफ जर्जर दीवार और ठीक उसके पास ही रिसता पानी में न केवल वाहन चालक अपितु पैदल चलने वाले भी सर पट गिर कर चोटिल हो रहे हैं इसे लेकर जनता में आक्रोशित हो रही है परंतु विभाग कुंभकरणी नींद में सोया हैं और जिम्मेदारों की अनदेखी आम आदमी के जीवन में भारी पढ़ सकती हैं एक तरफ ये दीवार जीर्ण शीर्ण हैं दूसरी तरफ इसमें लगे वृक्ष भी दीवार को और धारा शाही कर रहे हैं ।

चकुवाला निवासी व मानवाधिकार कार्यकर्ता, समाज सेवी चंद्र मोहन अरोड़ा ने बताया कि स्थिति बड़ी विपरीत है न केवल बड़े अपितु छोटे बच्चे भी प्रति दिन इस रास्ते का प्रयोग करते हैं परंतु दिनों दिन स्थिति इस रास्ते की खराब हो रही है और अब तक न जाने कितने लोग इससे चोटिल हो चुके हैं उन्होंने इस समस्या का तत्काल संज्ञान ले कर कार्यवाही करने की मांग की उन्होंने कहा अगर जल्द ही विभाग ने संज्ञान न लिया तो विवश हो कर क्षेत्रीय जनता के साथ आन्दोलन करने को विवश होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होंगी

Related post

error: Content is protected !!