उत्तराखंड में मतदान की तारीख 14 फरवरी घोषित। - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखंड में मतदान की तारीख 14 फरवरी घोषित।

 उत्तराखंड में मतदान की तारीख 14 फरवरी घोषित।
Spread the love

उत्तराखंड में मतदान की तारीख 14 फरवरी घोषित।

(10 मार्च को होगी गिनती) 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 08 जनवरी 2022

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच निर्वाचन आयोग ने आखिरकार उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। आयोग के चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड में मतदान 14 फरवरी को होगा। जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी।

उत्तराखंड की 70 सीटों पर चुनाव के लिए सभी दल अपनी ताल ठोंक चुके हैं। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा प्रमुख रूप से विधानसभा चुनाव में दमखम दिखाने में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश की 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जबकि बसपा भी विधानसभा प्रभारियों के तौर पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभारियों की घोषणा कर चुकी है। जल्द ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची भी जारी होने की उम्मीद है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने अपना चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। चूंकि चुनाव कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रोन वर्जन के बीच संपन्न होने जा रहे हैं। इसलिए कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे। आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्याशी ऑनलाइन ही अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जुलूस आदि कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई है।

1. कोरोना के बीच चुनाव चुनौतीपूर्ण-नए कोविड प्रोटोकॉल लागू होंगे।

2. कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे- मरीजों को पोस्टल बैलेट की सुविधा।

3. 16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं।

4. एक पोलिंग स्टेशन पर मैक्सिमम वोटर्स की संख्या 1500 से 1250।

5. चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाई गई, बड़े राज्यों में अब 40 लाख रुपए।

राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइंस जारी 

1. सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

2. दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी।

3. उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा।

4. यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा।

5. मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का इस प्रकार हैं 

पहला चरण: 10 फरवरी  == उत्तर प्रदेश

दूसरा चरण: 14 फरवरी  ==उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा

तीसरा चरण: 20 फरवरी  == उत्तर प्रदेश

चौथा चरण: 23 फरवरी  == उत्तर प्रदेश

पांचवा चरण: 27 फरवरी  == उत्तर प्रदेश, मणिपुर

छठवां चरण: 3 मार्च  == उत्तर प्रदेश, मणिपुर

सातवां चरण: 7 मार्च  == उत्तर प्रदेश

नतीजे:10 मार्च

Related post

error: Content is protected !!