Breaking News

नेहरू कॉलोनी के सी ब्लॉक में वी.के अग्रवाल के घर दिनदहाड़े लूट।

 नेहरू कॉलोनी के सी ब्लॉक में वी.के अग्रवाल के घर दिनदहाड़े लूट।
Spread the love

नेहरू कॉलोनी के सी ब्लॉक में वी.के अग्रवाल के घर दिनदहाड़े लूट।

(हथियारों के बल पर जेवरात और नकदी ले उड़े बदमाश)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूट की। बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे।

करीब बारह बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।

दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि, बदमाश स्कूटी से आए थे।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि, बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

Related post

error: Content is protected !!