Breaking News

चमोली जिले के वरिष्ठ नेता विनोद कपरवान ने थामा भाजपा का हाथ। 

 चमोली जिले के वरिष्ठ नेता विनोद कपरवान ने थामा भाजपा का हाथ। 
Spread the love

चमोली जिले के वरिष्ठ नेता विनोद कपरवान ने थामा भाजपा का हाथ। 

(आम आदमी पार्टी में थे प्रदेश उपाध्यक्ष) 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 08 अक्टूबर 2021

चमोली जिले के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवान ने आप छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी मुख्यालय में राज्य सभा सांसद व भाजपा में शामिल होने वाले स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बंसल ने उन्हें पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।

इस अवसर बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, डॉ देवेंद्र भसीन, विनय गोयल, कार्यालय सचिव कौस्तुबानंद जोशी , सीताराम भट्ट, राजकुमार पुरोहित, सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में लेगा अबकी बार 60 पार का संकल्प: भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 अक्तूबर व 10 अक्तूबर को चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शरू होने जा रही है। प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई मंत्री व भाजपा के बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार पर चर्चा की जाएगी। साथ ही युवा मोर्चा 2022 विधानसभा चुनावों में अबकी बार 60 पार सीटों का संकल्प भी लेगा। मनोज पटवाल ने बताया 9 अक्तूबर को शाम 4 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी और 10 अक्तूबर को प्रदेश कार्यसमिति की विधिवत शुभारंभ किया जाएगा कार्यसमिति का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेगें कार्यसमिति 4 सत्रो में आयोजित की जाएगी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, अलग अलग सत्रो को संबोधित करगें। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, व जिलो के जिलाध्यक्ष और जिलो के महामंत्री उपस्थित रहेगें।

Related post

error: Content is protected !!