उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया सौरभ मैठाणी और महेश चंद्र का सम्मान। - Swastik Mail
Breaking News
प्रेमनगर के पूर्व पार्षद हितेश गुप्ता का अवैध निर्माण को आखिर क्यों दिया जा रहा है सरक्षण।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर/कैम्प आयोजित किए जाएंगे।अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि IFAD मुख्यालय, रोम (इटली) में ऐतिहासिक ‘India Day Event’ का आयोजन किया।एक और एजेंसी आई डीएम की क्यूआरटी के निशाने पर; यूपीसीएल पर 02 माह का लगा प्रतिबन्ध; कार्य अनुमति निरस्त।महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान, उत्तराखण्ड शासन श्रीमती वंन्दना द्वारा रेशम निदेशालय प्रेमनगर देहरादून का निरीक्षण किया गया।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया सौरभ मैठाणी और महेश चंद्र का सम्मान।

 उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया सौरभ मैठाणी और महेश चंद्र का सम्मान।
Spread the love

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया सौरभ मैठाणी और महेश चंद्र का सम्मान।

(सौरभ मैठाणी है लोकगायक एवं महेश चंद्र है बांसुरी वादक को दियादेवभूमि विभूति सम्मान)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 04 अक्टूबर 2025

आज उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने उत्तराखंड के ख्याति प्राप्त क्षेत्रीय लोकगायक एवं बांसुरी वादक अनेक पुरस्कारों से अलंकृत एवं देश-विदेश में उत्तराखंड की कला-संस्कृति का गौरव बढ़ाने वाले श्री सौरभ मैठाणी जी गायक एवं श्री महेश चंद्र भट्ट जी बांसुरी वादक का देवभूमि विभूति सम्मान देकर सम्मानित किया।

उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा और संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने लोक गायक सौरभ मैठाणी को ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया व संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट और संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा और पंकज अग्रवाल ने बांसुरी वादक महेश चंद्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट और संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा ने लोक गायक सौरभ मैठाणी को ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया ।

संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा और संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह व पंकज अग्रवाल ने बांसुरी वादक महेश चंद्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

लोक गायक सौरभ मैठाणी ने कहा कि कलाकारो को इसी प्रकार अगर सम्मान मिलता रहता है तो कलाकारों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है व अन्य को भी प्रेरणा मिलती है।

लोक गायक सौरभ मैठाणी ने उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों का धन्यवाद दिया।

बांसुरी वादक महेश चंद्र ने उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा देवभूमि विभूति सम्मान पाकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Related post

error: Content is protected !!