उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया मोनू जलवीर का सम्मान। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सर्वसुलभ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।मा.मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बड़ा कदम: देहरादून जिला प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट प्लान से 54 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए मॉडर्न प्ले स्कूल।मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर जिला प्रशासन अलर्ट।उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया वरिष्ठ पत्रकार सुशील चमोली का सम्मान ।युवा सेना अध्यक्ष सागर रघुवंशी के नेतृत्व में निजी व पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर हो रहे शोषण के विरुद्ध युवा सेना (शिव सेना) ने दिया SDM साहिबा स्मिता पवार जी को ज्ञापन।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया मोनू जलवीर का सम्मान।

 उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया मोनू जलवीर का सम्मान।
Spread the love

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया मोनू जलवीर का सम्मान।

(2025 में 60 लोगों की व अभी तक 600 लोगों की डूबने से बचाया है)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 06 जुलाई 2025

आज उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य मोनू जलवीर का सम्मान करने के लिए उनके प्रतिष्ठान रुड़की में एकत्र हुए।

मोनू जलवीर से बातचीत पर उन्होंने बताया की 2025 में उन्होंने 60 लोगों को व अभी तक 600 लोगों को अपनी जान पर परवाह न कर डूबने से बचाया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा, संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा, संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने मोनू जलवीर को ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट किया।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा ने बताया कि आज कल स्वार्थ भरी दुनिया में मोनू जलवीर जैसे लोग बहुत कम मिलते हैं जो दूसरों की मदद के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर समर्पित रहते हैं।

संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि मोनू जलवीर की बहादुरी व दूसरों के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए एस एस पी हरिद्वार ने भी इनका सम्मान किया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि मोनू जलवीर के निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने को देखते हुए ट्रस्ट ने इनका सम्मान किया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने कहा कि मोनू जलवीर नेक दिल इंसान के साथ बहादुर भी है जो अपनी जान को जोखिम में डाल कर दूसरों की जान बचाते हैं।

Related post

error: Content is protected !!