उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्यमहाप्रबंधक महोदया से वार्ता की। - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्यमहाप्रबंधक महोदया से वार्ता की।

 उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्यमहाप्रबंधक महोदया से वार्ता की।
Spread the love

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्यमहाप्रबंधक महोदया से वार्ता की।

(कुछ मांगे मान ली गई हैं व कुछ माँगे शासनस्तर पर विचाराधीन हैं::::: प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 21 फरवरी 2023

प्रदेशअध्यक्ष संजय जोशी व प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला के नेतृत्व में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमहाप्रबंधक महोदया से वार्ता की।

सकारात्मक वार्ता मmमें निम्न बिंदुओं पर बनी आम सहमति बनी।

1.आयुष्मान योजना का लाभ तीन दिन की समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।

2. समूह घ से ग के लिए विभागीय चयन समिति के द्वारा जल्द परीक्षा संपन्न करायी जाएगी।

3. पम्प चालकों के लिए तीसरी पदोन्नति के लिए पम्प अधीक्षक ग्रेड 1 का पद ढाँचे में व्यवस्था की जाएगी।

4. जल संस्थान तकनीकी कर्मियों को रु. 1200 वाहन भत्ता दिया जाएगा।

5. पी. टी. सी. , संविदा कर्मियों, कंप्यूटर आपरेटरों के लिए खाली पदों पर पद सृजित कर भर्ती की जाएगी।

सौहार्दपूर्ण वार्तावरण में वार्ता संपन्न होनें पर कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों नें मुख्यमहाप्रबंधक महोदया का धन्यवाद दिया।

अन्य माँगे शासनस्तर से विचाराधीन हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी जी व प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला जी नें अन्य पदाधिकारियों से विचारविमर्श कर दि. 24 व 25 फरवरी का धरना प्रदर्शन स्थगित करनें का फैसला लिया।

Related post

error: Content is protected !!