Breaking News

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले 6 माह तक कर्मचारियों की हड़ताल पर पाबंदी।

 उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले 6 माह तक कर्मचारियों की हड़ताल पर पाबंदी।
Spread the love

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले 6 माह तक कर्मचारियों की हड़ताल पर पाबंदी।

(मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्तराखण्ड में एस्मा लागू)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 17 जून 2023

उत्तराखण्ड वेसे भी आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। बरसात के मौसम में हालात और भी संवेदनशील हो जाते है। एक तरफ देवभूमि में चारधाम यात्रा चल रही है उसी के साथ अगले माह से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में यात्रा सुचारू रूप और निर्बाध तरीके से चले सरकार इसे देखकर अलर्ट मोड पर है।

मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले 6 माह तक कर्मचारियों की हड़ताल पर पाबंदी लगाने के साथ एस्मा लगा दी और अगले छह माह के लिए सभी विभागों के लिए जरूरी आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार के अधीन किसी भी सरकारी विभाग में कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

आपदा के दौरान राहत.बचाव कार्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!